MUZAFFARPUR : CITIIS 2.0 परियोजना के तहत मुज़फ्फरपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति का अध्ययन करने आई Tata Consulting Engineers (TCE) और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) की चार दिवसीय टीम यात्रा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। टीम ने इस दौरान शहर में कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण और मूल्यांकन किया।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा संचालित इस योजना के तहत टीम ने कचरा ट्रांसफर स्टेशन, कंपोस्टिंग यूनिट्स और अन्य प्रबंधन सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों, सफाईकर्मियों, सुविधा प्रबंधकों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इस टीम में श्री गौरव रॉय (प्रोग्राम ऑफिसर, NIUA), डॉ. आलोक कुमार (महाप्रबंधक, पर्यावरण, TCE) और श्री मोहित कुमार (उप महाप्रबंधक, सामाजिक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ, TCE) शामिल थे।

टीम का प्रमुख उद्देश्य शहर की मौजूदा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में मौजूद खामियों की पहचान कर उन्हें CITIIS 2.0 के अंतर्गत दूर करने की योजना बनाना था। अब इन जानकारियों के आधार पर मुज़फ्फरपुर के लिए Circular Economy Masterplan तैयार किया जाएगा, जो शहर को स्वच्छ, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

नगर आयुक्त विक्रम विरकर (IAS) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “CITIIS 2.0 के तहत विशेषज्ञ टीम के दौरे से हमें शहर की व्यवस्था को बारीकी से समझने का मौका मिला है। हम उनके सुझावों के आधार पर एक सहभागी और पारदर्शी मास्टरप्लान तैयार करेंगे, जिससे मुज़फ्फरपुर को स्मार्ट और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित किया जा सके।”

I just find myself happy with the simple things. Appreciating the blessings God gave me.