कैबिनेट विस्तार में रोड़े पर आरजेडी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश कैबिनेट काफी कम मार्जिन पर बनी है. जोड़तोड़ कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया है लेकिन, अब समस्या शुरू हो गई है. बीजेपी चाहती है कि जेडीयू और नीतीश कुमार और कमजोर करें. नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के वक्त न तो बुके लिए और न हीं मिठाई बांटी और खाई गई है.

उन्होंने कहा कि सुन रहा हूं कि गृह मंत्रालय ही मांगा जाता है. विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पहले ही हथिया लिया है. अब नीतीश कुमार (Nitish kumar) के पास क्या बचेगा. इसलिए कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है. नीतीश कुमार से मेरा आग्रह होगा कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाएं और नीतीश कुमार खुद विपक्ष के प्रधानमंत्री का चेहरा बने.

वहीं, कैबिनेट विस्तार ने बीजेपी के रोड़े पर जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारी चीजों को स्पष्ट कर दी है. सीएम नीतीश कुमार के बयान से कैबिनेट विस्तार के मुख्य वजह पता चल चुका है. रही बात विपक्षी दलों का तो वह राजनीतिक रोटियां सेक रही है.

बिहार: RJD नेता की नीतीश को नसीहत, तेजस्वी को बनाए CM, खुद बनें विपक्ष का PM फेस

कैबिनेट एक्सटेंशन में बीजेपी के रोड़े पर आरएलएसपी नेता माधव आनंद का बयान. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का यह क्षेत्राधिकार है. मुकेश कुमार सर्वसम्मति से फैसले लेते हैं. कैबिनेट विस्तार करते हैं. बहुत जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो जाएगा. आरएलएसपी को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर भी दिया बयान. बिहार की जनता चाहती है कि लव-कुश की जोड़ी एक साथ रहे. आरएलएसपी की विचारधारा जेडीयू की विचारधारा से मिलती है. लेकिन आगे क्या होता है या वह भविष्य की बात है. राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या निर्णय लेते हैं वह बताएं. लेकिन आरएलएसपी की विचारधारा नीतीश कुमार के साथ मिलती है.

कैबिनेट एक्सटेंशन पर बीजेपी की रोड़े पर कांग्रेस का जोरदार हमलाबीजेपी नेता आनंद माधव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार याचक की भूमिका में हैं और वो खोखले सीएम हैं. बीजेपी की कठपुटली बने हुए हैं.

Source : Zee News

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD