पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है. इस समय बिहार में पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है और इसके रूझानों में फिलहाल महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि, नई तस्वीर सरकार किसकी बनेगी ये तस्वीर साफ होने में अभी समय है.

वहीं, शुरुआती रुझानों में महागठबंधन (Mahagathbandhan) और खासकर आरजेडी (RJD) के अच्छे प्रदर्शन से तेजस्वी समर्थकों में खुशी की लहर है. वहीं, आरजेडी के कई दिग्गज हैं जो फिलहाल पीछे चल रहे हैं. इनमें अब्दुल बारी सिद्दीकी, लवली आनंद शामिल हैं.

वहीं, बीजेपी के युवा और दिग्गज नेता नीतिन नवीन फिलहाल बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं. बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा आगे चल रहे हैं. वहीं, इस सीट से नीतिन नवीन के अलावा पुष्पम प्रिया भी पीछे चल रही हैं. आपको बता दें कि पुष्पम प्रिया बिस्फी सीट से भी पीछे चल रही हैं. साथ ही, जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव यादव भी मधेपुरा से पीछे चल रहे हैं.

साथ ही आपको बता दें कि ये शुरूआती रूझान हैं और ये आगे बदल भी सकते हैं.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD