पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद (RJD) ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है. उम्मीद थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टिकट बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पटना में जहां जेडीयू (JDU) के उम्मीदवारों को सीएम हाउस बुलाकर सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू की गई तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है.

अब तो जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरजेडी ने बोधगया से सर्वजीत कुमार, भोजपुर के जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, रोहतास जिले की नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, भोजपुर की शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. राजद ने नवीनगर से डब्लू सिंह, बेला से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है जबकि नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिये जाने की खबर है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD