बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha election) से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी था. इस बीच बांका के दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी के आरजेडी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में आ रही थी. हालांकि, चुनाव से ठीक पहले पुतुल कुमारी (Putul Kumari) ने यह साफ कर दिया है कि वह आरजेडी में शामिल नहीं होने वालीं. इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है.

RJD में शामिल होंगी दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह, 3 सितंबर को मां  पुतुल देवी के साथ लेंगी सदस्यता | patna - News in Hindi - हिंदी न्यूज़,  समाचार ...

दरअसल, एनडीए (NDA) ने पूर्व सांसद पुतुल सिंह को यह आश्वासन दिया है कि उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा. उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से टिकट नहीं मिला था. इसके बाद पुतुल सिंह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरी थीं.

हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बांका से जेडीयू के गिरिधारी यादव जो कभी दिवंगत दिग्विजय सिंह के धुर-विरोधी माने जाते थे, उन्होंने एनडीए के बैनर तले जीत दर्ज की थी.

CWG: श्रेयसी सिंह ने जीता सिल्वर, असब और पूनम यादव के नाम रहा ब्रॉन्ज मेडल  - shreyasi wins silver in women s double trap - AajTak

मिली जानकारी के मुताबिक पुतुल सिंह की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. सूत्रों की मानें तो वह चुनाव लड़ना चाहती हैं. संभव है वह एनडीए की ओर से प्रत्याशी बन सकती हैं. इसका फैसला जल्द ही लिया जाएगा.

इससे पहले कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि श्रेयसी सिंह जेडीयू में शामिल हो सकती हैं. वही जेडीयू जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह ने बनाया था.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD