बगहा. बिहार में जबरिया यानी जबरन इश्क का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है. यहां वीडियो काल में प‍िस्‍टल द‍ि‍खाकर एक शख्स मह‍िला से जबरन इश्क भरी बातें करता रहा. इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है. एकतरफा प्‍यार में युवक ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी. घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा अनुमंडल की है.

जिले के ठकराहा थाना के एक गांव में एक युवक ने बेटे को जान से मारने की धमकी देने के बाद उसकी मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसका यौन शोषण शुरू किया. महिला ने उसका विरोध किया तो उसका गंदा वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए महिला ने मोतीपुर निवासी राजन यादव को नामजद किया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि महिला का पति दूसरे प्रान्त में मजदूरी करता है, जिसका लाभ उठाकर राजन यादव ने इस घटना को अंजाम दिया.

राजन उसके मोबाइल पर फोन कर धमकी दिया कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसके बेटे का अपहरण कर हत्या कर देगा. दूसरे दिन उसने वीडियो कॉलिंग करते हुए हथियार भी दिखाया कि इसी से उसके बेटे को गोली मार देगा. इसके बाद क्या था, महिला डर कर उससे बात करने लगी. घटना बीते नवंबर माह की ही है. फिर राजन ने महिला को फोन कर उसके घर के पीछे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जाते वक्त महिला को धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताई तो अंजाम बुरा होगा जिससे महिला डर गई.

फिर राजन ने उसके साथ कई बार यौन शोषण किया और रात में वीडियो कॉलिंग कर महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया. जब महिला ने उसके द्वारा किए जा रहे कृत का विरोध किया तो उसके द्वारा उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी जानकारी होने पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Source : News18

nps-builders

Genius-Classes

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *