राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका पार्टी और परिवार दोनों से अलग कर दिया जाना। बताया जा रहा है कि यह कदम उनके नाम को अनुष्का यादव से जोड़े जाने के बाद लिया गया है। परिवार से दूरी बनने के बाद अब तेज प्रताप धार्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे शिवलिंग के समक्ष पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए, चंदन लगाए ध्यान की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप सुनाई दे रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति में लीन हो गया है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावनात्मक शेर भी लिखा:

“अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का,
काल भी उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का।
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो भस्मधारी हूं।
हर हर महादेव।”

इससे पहले भी तेज प्रताप ने वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो,
माँ गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो,
पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं
और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो।
हर हर महादेव बोलना ही होगा।”

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD