पटना, 09 अगस्त 2025 — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर राजधानी वाटिका, पटना में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण किया।

गौरतलब है कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, पौधों की सुरक्षा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण और संरक्षण आवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली अभियान और अन्य योजनाओं के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता में वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित कई वरीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD