गया, बिहार – बिहार पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अनुज कश्यप के रूप में हुई है, जो गया एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थे और मीडिया सेल के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।

अनुज कश्यप मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले थे और 2019 बैच के अधिकारी थे। वर्ष 2022 से गया में पदस्थापन के बाद से वे अकेले ही निवास कर रहे थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वे अपने कमरे में फंदे से लटके पाए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। बताया गया है कि दारोगा अनुज की दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन गया में वे अकेले रहते थे।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

नोट: लोग अक्सर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में लेते हैं और चिकित्सीय सलाह लेने से हिचकते हैं. इससे स्थिति गंभीर हो सकती है, जिससे नकारात्मक विचार बढ़ते हैं और आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठाने की सोच पैदा हो सकती है. अगर आपके मन में भी ऐसी नकारात्मक भावनाएं आ रही हैं, तो अपने परिवार या करीबी दोस्तों से खुलकर बात करें. अगर इसके बावजूद राहत न मिले, तो बिना देर किए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें.

स्नेहा फाउंडेशन हेल्पलाइन नंबर- 04424640050 (24×7 उपलब्ध)

जीवन आस्था हेल्पलाइन- 18002333330

टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर- 1800914416

iCall, TISS टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज- 9152987821

ईमेल- [email protected]

फेसबुक- iCALL Psychosocial Helpline

एक्स- @iCALLhelpline

NIMH हेल्पलाइन : 988

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD