भारत चीन को पछाड़ कर अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख हो गयी है जबकि चीन 142 करोड़ 57 लाख की जनसंख्या के साथ विश्व में दूसरे नंबर पर है। बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आया है। बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये एक ख़ास समुदाय की देन है कि आज भारत की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है।


गिरिराज सिंह ने आगे कहा है कि आज देश के अंदर टुकड़े – टुकड़े गैंग है। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। वो लोग आबादी के नाम पर डराते-धमकाते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूँ। देश में लगभग 150 ऐसे जिले हैं जहां बच्चा पैदा करने का अनुपात बढ़ गया है। एक दर्जन बच्चा पैदा करने वालों की आबादी बढ़ रही हैं। एक खास समुदाय के ही लोग हैं जो इस तरह का काम करते हैं।












