बिहार और उत्तर प्रदेश के लाखों रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

उद्घाटन 20 जून को, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिनांक 20 जून 2025 को इस वंदे भारत ट्रेन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। गाड़ी संख्या 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को वे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का समय (20 जून 2025):
• पाटलिपुत्र प्रस्थान – 11:50 AM
• हाजीपुर – 12:30 PM
• मुजफ्फरपुर – 1:35 PM
• बापूधाम मोतिहारी – 3:20 PM
• सगौली – 3:40 PM
• बेतिया – 4:20 PM
• नरकटियागंज – 5:10 PM
• बगहा – 6:10 PM
• कप्तानगंज – 8:10 PM
• गोरखपुर आगमन – 9:30 PM

नियमित परिचालन 22 जून से
22 जून 2025 से गाड़ी संख्या 26502/26501 वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 26502 (गोरखपुर-पाटलिपुत्र):
• गोरखपुर प्रस्थान – 05:40 AM
• कप्तानगंज – 06:24 AM
• बगहा – 07:30 AM
• नरकटियागंज – 08:03 AM
• बेतिया – 08:35 AM
• सगौली – 08:50 AM
• बापूधाम मोतिहारी – 09:08 AM
• मुजफ्फरपुर – 10:50 AM
• हाजीपुर – 11:40 AM
• पाटलिपुत्र आगमन – 12:45 PM

वापसी – गाड़ी संख्या 26501 (पाटलिपुत्र-गोरखपुर):
• पाटलिपुत्र प्रस्थान – 03:30 PM
• हाजीपुर – 04:08 PM
• मुजफ्फरपुर – 05:00 PM
• बापूधाम मोतिहारी – 06:23 PM
• सगौली – 06:43 PM
• बेतिया – 07:00 PM
• नरकटियागंज – 07:33 PM
• बगहा – 08:02 PM
• कप्तानगंज – 09:38 PM
• गोरखपुर आगमन – 10:30 PM

वंदे भारत ट्रेन की विशेषताएं:
• अत्याधुनिक डिजाइन एवं सुविधाएं
• कम समय में अधिक दूरी तय करने की क्षमता
• स्वचालित दरवाजे, आरामदायक सीटें
• जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली
• ऑन-बोर्ड वाई-फाई और मनोरंजन की सुविधा










