MUZAFFARPUR : सकरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव में ग्रामीणों ने चोरी की सूमो गोल्ड गाड़ी के साथ एक युवक को घेरकर पकड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने की पिटाई कर सकरा पुलिस के हवाले कर दिया।


छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली कि गाड़ी को चोर गिरोह ने समस्तीपुर जिला के वैनी ओपी के चंदौली गांव से चोरी की थी। सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक वैनी ओपी पुलिस के साथ सकरा थाना पहुंचकर गाड़ी की पहचान की। गाड़ी के साथ युवक धराए आरोपित मो. इमरान का घर सकरा थाना के पास है। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है। पुलिस चोर से पूछताछ के आधार पर गिरोह के शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Report : Harsh Vardhan












