बिहार सरकार के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने आज विधानसभा में प्रदेश के लिए इस साल का बजट पेश कर दिया है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए गए 2 लाख 18 हज़ार 303 करोड़ के बजट के दौरान वित्त मंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के मद में खर्च का ब्योरा भी पेश किया. बिहार सरकार के इस बजट में युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के साथ-साथ प्रदेश के विकास की योजनाओं के लिए राशि जारी करने का भरोसा दिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के दूसरे चरण को भी बढ़ाने के लिए 4671 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. यही नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित है और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है. उसे यह बजट और गति देगा.
बहरहाल, वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए बजट में कई प्रावधान किए जाने की बात विधानसभा में कही. वहीं राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना और हिंदी में तकनीकी शिक्षा देने की राज्य सरकार के वादे के लिए भी प्रबंध करने का भरोसा दिलाया है. इसके अलावा महिलाओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद के बारे में भी सदन को बताया. बिहार बजट में वित्त मंत्री ने और क्या-क्या खास योजनाओं का जिक्र किया, आइए 10 बिंदुओं में इनके बारे में जानते हैं…
Input: News 18










