अगर किसी इंसान का पैर या हाथ कट जाए तो उसके सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है. लेकिन आर्टिफिशियल अंग यानी नकली अंग लगने के बाद वह कुछ हद तक खुद को ठीक समझ सकता है. लेकिन ऐसा ही किसी जानवर के साथ हो जाए तो उसेक लिए कोई उपाय नहीं है कि वह आर्टिफिशियल अंगों के सहारे अपनी बाकी की जिंदगी गुजारे. वहीं हाथी जैसे एक विशाल जानवर के लिए ये और भी मुश्किल होता है. सोशल मीडिया में इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जिसमें एक विकलांग हाथी को देखा जा सकता है. जिसका एक पैर कट गया है. लेकिन एक शख्स इस हाथी की मदद करता है और वह दोबारा से अपने पैरों पर चलने लगता है. सोशल मीडिया में इस शख्स की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, इस शख्स ने हाथी के एक आर्टिफिशियल पैर लगा दिया और वह दोबारा से चलने लगा. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे चारों ओर अंधकार के बावजूद रोशनी है.’

22 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 32 हजार 100 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं इसे 2900 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो को अब तक 394 बार रिट्वीट किया जा चुका है. तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और हाथी की मदद करने वाले शख्स की खूब तारीफ भी की है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स विकलांग हाथी के जीवन को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है. यह शख्स विकलांग हाथी को आर्टिफिशियल पैर लगाता है और नकली पैर लगने के बाद हाथी आसानी से चलने लगता है. हालांकि इसी तरह का एक वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें हाथी नकली पैर के सहारे चलता दिखाई दिया था.

Source : Catch News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD