प्रदेश के सभी 36 जिला अस्पताल और पांच मेडिकल कालेज व अस्पताल में भी अब वायरल हेपेटाइटिस की चिकित्सा हो सकेगी। राज्य में वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत निश्शुल्क चिकित्सा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अब इसी योजना के तहत वायरल हेपेटाइटिस की जांच और चिकित्सा की सुविधा देने का फैसला हुआ है। योजना शीघ्र प्रारंभ होगी। जिन मेडिकल कालेज व अस्पताल में मुफ्त जांच और चिकित्सा की सुविधा शुरू की जा रही है, वे हैं – पटना स्थित पटना मेडिकल कालेज व अस्पताल, भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज व अस्पताल, दरभंगा स्थित दरभंगा मेडिकल कालेज व अस्पताल, गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज व अस्पताल और मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल मेडिकल कालेज व अस्पताल। इसके अतिरिक्त तीन मेडिकल कालेज व अस्पताल को स्टेट लैब व माडल ट्रीटमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

केंद्र सरकार का यह लक्ष्य है कि वायरल हेपेटाइटिस सी पर 2030 तक नियंत्रण पा लिया जाए। यदि पहचान में थोड़ी भी चूक होती है तो नुकसान हो सकता है। राज्य में यह योजना कोरोना-काल में ही प्रारंभ हुई है, जिसे विभाग द्वारा गति देने का काम किया जा रहा है। सरकारी स्तर पर वायरल हेपेटाइटिस जांच के लिए शुरुआती दौर में कुछ किट की खरीद हुई है। – मंगल पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

ये अस्पताल हैं
पटना मेडिकल कालेज व अस्पताल, आइजीआइएमएस और एम्स पटना। इन संस्थानों में राज्य भर के ऐसे मरीजों का इलाज होगा, जो इस बीमारी से गंभीर अवस्था में आ गए हैं।
Source : Dainik Jagran
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




