जिले के कल्याणपुर थाने के अजना गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी युवक को पकड़कर बांस के पेड़ से बांध कर बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान किसी ने वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि वायरल वीडियाे आज सुबह का है। प्रेमी युगल कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में पता नहीं चल सका है। सूचना है कि प्रेमी युगल की पिटाई के बाद छात्रा की बेहोशी की स्थिति को देख ग्रामीण दोनों को आजाद कर वहां से फरार हो गए। उधर, कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंदलाल कर्ण ने कहा कि प्रेमी युगल को बांस के पेड़ में बांध कर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर स्थल जांच के लिए भेजा गया है। अगर जांच के दौरान वीडियो का स्थल सही निकला तो इस मामले में पिटाई करने वाले युवकों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
युवक व युवती को बांधने के बाद बाल पकड़कर पीटा
बताया जाता है कि यह वीडियो आज का ही है। जिसमें अजना गांव के एक खेत में प्रेमी युगल को लोगों ने देखा। जिसके बाद जुटे लोगों ने दोनों को पकड़ कर पास के ही बांसबाड़ी में बांध दिया। युवक व उसके बाद लड़की का बाल पकड़ कर व बाद में बांस की छड़ी से बेरहमी से पिटाई की।
Input: dainik bhaskar









