अयोध्या के रामलला के मंदिर में पटना के महावीर मंदिर द्वारा भेजे गए गाय के घी से अखंड दीप जलेगा. श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का जो मंदिर है, उसमें हाल ही में अखंड दीप की शुरुआत हुई है. लेकिन, उसमें अभी साधारण घी डाला जाता है.

Diyas, Earthen Lamps Light up Ayodhya as PM Modi Lays Foundation For Ram  Temple, Says

महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और मुख्य मुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सुझाव दिया था कि अखंड दीप में गाय के शुद्ध घी का उपयोग किया जाना चाहिए. उनके अनुरोध को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ने स्वीकार कर लिया है. अब अनंत चतुर्दशी यानी 1 सितंबर से नंदिनी शुद्ध घी से ही राममंदिर में अखंड दीप जलेगा.

महावीर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू गाय के शुद्ध घी से ही बनता है, जो कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के नंदिनी के रूप में बेंगलुरु से आता है. इस बीच किशोर कुणाल अयोध्या रवाना हो गए हैं. वे अनंत चतुर्दशी के मौके पर महावीर मंदिर की ओर से रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास को एक साल तक अखंड दीप जलाने के लिए 25 टिन शुद्ध घी सौंपेंगे. रोज करीब एक किलो घी लगता है. घी बेंगलुरु से अयोध्या पहुंच गया है.

At Site Of Razed Mosque, India's Modi Lays Foundation For Controversial  Hindu Temple | KGOU

महावीर मंदिर न्यास की ओर से भेजे गए बिहार के मोकरी के गोविंद भोग चावल से रामलला का भोग लगता है. महावीर मंदिर न्यास ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दिन ही 10 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण के लिए देने की घोषणा की थी और 2 अप्रैल को जिस दिन तीर्थ क्षेत्र का खाता खुला, महावीर मंदिर न्यास की ओर से पहला चंदा दो करोड़ रुपए चेक द्वारा जमा कराया गया.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD