नियम सर्वोपरी है, और हर मनुष्य को राज्य के नियमों के अंतर्गत ही विधिसम्मत कार्य करने चाहिए। आज आचार संहिता लागू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है। अब नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी अपने निजी वाहन से ही चलेंगे।

चुनाव की घोषणा होने पर सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा और एनडीए पूरी तरह से तैयार है। जो चुनाव टालना चाहते थे, उनको मजबूरी में स्वागत करना पड़ रहा है। पीएम और सीएम के चेहरे और केंद्र और राज्य के काम के आधार पर वोट देने की अपील करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा। 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD