राज्य के जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। शनिवार के लिए उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में वर्षा की आशंका है।

वहीं, उत्तर मध्य बिहार के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं। उत्तर पश्चिम बिहार में भी 20 जून तक यलो अलर्ट जारी होगा। इधर, शुक्रवार को पटना में कुछ इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के प्रत्येक हिस्से में हल्की और मध्यम वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में मोहनिया में 60 मिलीमीटर, चांद और नौहट्टा में 50 मिलीमीटर, कौवाकोल, गहरी, रफीकगंज, डेहरी और औरंगाबाद में 30 मिलीमीटर की बारिश हुई है। बोधगया, शेरघाटी, चेतारी, इंद्रपुरी सहित कई इलाकों में बारिश हुई है।

भागलपुर में टूटा 12 सालों का रिकॉर्ड

भागलपुर जिले में इस बार मानसून की खूब मेहरबानी बरस रही है। इस माह में अब तक इतनी बारिश हो चुकी है, जितनी बीते 12 साल के जून में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 दिनों में जिले में करीब 50 से 60 मिमी बारिश और होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो इस साल जून माह में होने वाली कुल बारिश का आंकड़ा पौने तीन सौ मिमी के पार चला जायेगा।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *