आधार कार्ड, आपकी पहचान बताने वाले अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक है। सभी तरह की स्कीम्स और सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए अक्सर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में आपका नाम, पता, फोटो और बायोमीट्रिक डीटेल्स दिए गए होते हैं। कई लोगों के आधार कार्ड में उनकी पुरानी फोटो लगी होती है। कई लोगों के साथ ऐसा भी है कि उनके आधार कार्ड की फोटो क्लीयर नहीं है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड का फोटो बदलवाना चाहते हैं या आधार कार्ड में कोई नया मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ये दोनों प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

अपना फोटोग्राफ ले जाना नहीं है जरूरी
आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट करने के लिए आपको किसी परमानेंट एनरॉलमेंट सेंटर पर जाना होगा। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के मुताबिक, जिस व्यक्ति का आधार कार्ड है, उसे इस काम के लिए आधार सेंटर पर जाना होगा। आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप अपना फोटोग्राफ लेकर जाएं, क्योंकि सेंटर पर ही वेब कैमरे के जरिए आपकी फोटो तुरंत खींच ली जाएगी। आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

आधार कार्ड में फोटो चेंज कराने का पूरा प्रोसेस…
1. करीब के आधार एनरॉलमेंट सेंटर /आधार सर्विस सेंटर जाएं।
2. UIDAI की वेबसाइट से ‘आधार एनरॉलमेंट फॉर्म’ डाउनलोड करके ले जा सकते हैं। यह फॉर्म सेंटर पर भी आपको मिल जाएगा।
3. इस फॉर्म को अच्छी तरह से भर लें और सेंटर में बैठे एग्जिक्यूटिव को दे दें। साथ ही, अपने बायोमीट्रिक डीटेल्स भी दे दें।
4. इसके बाद, सेंटर पर मौजूद व्यक्ति आपकी लाइव पिक्चर लेगा।
5. अब आपको 25 रुपये और लगने वाले GST चार्जेज का भुगतान करना होगा। पेमेंट के बाद आपको ऐक्नालिज्मेंट स्लिप मिलेगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा। यूआरएन का इस्तेमाल करते हुए आप आधार कार्ड के अपडेट स्टेटस को देख सकते हैं। आधार कार्ड में अपनी फोटो अपडेट होने के बाद आप इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं।
Input: Live Hindustan






