बिहार में गर्लफ्रेंड की शादी होने से नाराज एक आशिक ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) को खूब खरी खोटी सुनाई हैं. पंकज नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शादी किसी (Girlfriend Marriage Another Person) और से होने से इतना आहत है कि उसने सीएम को नाकारा तक कह दिया. पंकज का कहना है कि सीएम नीतीश को उसकी हाय लगेगी. यहां तक कि सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पंकज का कहना है कि बेरोजगारी की वजह से ही उसकी शादी उसके साथ नहीं हो सकी.

बातादें कि लॉकडाउन (Lockdown) में सीमित शादियों की इजाजत दिए जाने के बाद एक युवक ने ट्वीट कर सीएम नीतीश से मांग की थी कि महामारी के समय में शादियों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी जाए, अगर वह ऐसा करेंगे तो उसकी गर्लफ्रेंड की 19 मई को होने वाली शादी रुक जाएगी. हालांकि 19 तारीख को लड़की की शादी किसी और से हो गई. जिसके बाद से पंकज काफी आहत है.

‘CM ने नहीं रोकी गर्लफ्रेंड की शादी’

बिहार में फिर से लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर ऐलान किया था कि 1 जून तक बिहार में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया. जिसके बाद पंकज गुप्ता एक बार फिर से सीएम नीतीश पर हमलावर हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ये सब मत कीजिए. पंकज ने कहा कि उन्होंने सीएम ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की गुहार लगाई थी लेकिन वह इतना भी नहीं कर सके.

पंकज ने नीतीश कुमार को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो गई लेकिन उनसे सीएम होते हुए भी कुछ नहीं हो पाया. पहले ट्वीट कर उसने सीएम से कहा था कि,” नीतीश कुमार जी मेरी गर्लफ्रेंड मेरी नहीं हो सकी. हम ग्रेजुएट हैं लेकिन हमारे पास सरकारी नौकरी नहीं और हम बेरोजगार हैं”. मेरी गर्लफ्रेंड के पिता को एक सरकारी जॉब वाला लड़का चाहिए. बस इसी वजह से मैं रिजेक्ट कर दिया.

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *