उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी में और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद लगातार JDU के अंदरखाने ये खबरें आ रही हैं कि सिंह की जगह उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

मंत्री ने भी दे दिए संकेत

पदाधिकारियों की बैठक में आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बावजूद संगठन का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा अगर पार्टी फैसला लेती है, तो वह अपने किसी मजबूत साथी को जिम्मेदारी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान से साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में उपेंद्र कुशवाहा को जदयू की कमान मिल सकती है। पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने की
अपील की।

लोगों के बीच जाएं जदयू पदाधिकारी: नीतीश

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों से लोगों के बीच जाने और उनकी समस्याएं जानने की अपील की। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाएं, कहां क्या कमी रह गई,यह जानने की कोशिश करें और तत्काल उसकी सूचना दें ताकि समाधान का प्रयास किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को हमने हर तरह से सबल बनाया। आज पुलिस बल में जितनी महिलाएं हमारे यहां हैं, उतनी कहीं नहीं।’

उन्होंने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनपर प्रहार करते हुए कहा कि हमसे पहले जो थे उन्होंने क्या किया, मौका मिला तो अपनी जगह उन्होंने अपनी पत्नी को नेता बना दिया लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया

Input: amar ujala

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *