बिहार में सामाजिक संगठन चलाने वाले आशुतोष कुमार राजनीति में एंट्री ले ली है. आशुतोष ने आज राष्ट्रीष्य जन जन पार्टी की घोषणा कर दी है. कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी बिहार के तमाम युवा बेरोजगार किसान मजदूरों की समर्पित पार्टी है जो कि जातिवाद और तुष्टीकरण से उठकर विकास पर काम करेगी.

आशुतोष ने कहा कि पिछले एक दशक से बिहार में नए और मजबूत राजनैतिक विकल्प की मांग को लेकर निरंतर कोई न कोई आंदोलन देखने को मिलता रहा है इससे यह स्पष्ट है कि बिहार के युवा किसान और मजबूत पिछले 30 वर्षों से खुद को ठगा महसूस कर रहा है. पिछले वर्ष आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 7 नवंबर को पटना गांधी मैदान में सरकार के खिलाफ स्वर्णो के लिए पांच सूत्री मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें लाखों किसान व युवाओं ने भाग लिया पांच सूत्री मांगों के लिए सरकार को 6 महीने का अल्टीमेटम दिया गया था. 6 महीने से अधिक हो जाने के बावजूद सरकार ने जन आक्रोश को तवज्जों देना ठीक नहीं समझा तब जाकर सर्व समाज के कहने पर आज राजनैतिक दल के गठन के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया
Input : First Bihar








