मौसम विभाग ने उत्तरी बिहार के 3 जिलों और गंगा नदी किनारे बसे जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के चलते शहर में जल जमाव की संभावना है. इस दौरान नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हो सकती है.

Weather News: उत्तरी बिहार, गंगा नदी किनारे बसे जिलों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मौसम की वर्तमान गतिविधि एवं संख्यात्मक मौसम मॉडल के आकलन के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी वर्षा तथा राज्य के उत्तरी भाग के जिलों और गंगा नदी से सटे जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा दिनांक 15.06.2021 से अगले 48 घंटे के बीच होने की प्रबल संभावना है.

इसके चलते जान माल की हानी होने के साथ-साथ निचले स्तरों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा बाधित एवं नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि ‘नागरिकों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने के साथ-साथ बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने के बाद किसानों तथा नागरिकों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती है.’

Source : Zee Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *