दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं।

Image result for राजीव कपूर

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

Image result for राजीव कपूर

1991 में उन्होंने हिना फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके अलावा उन्होंने 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ मूवी के जरिए डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म ज्यादा चल नहीं सकी थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था। 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।

Image result for राजीव कपूर

दिलचस्प बात है कि राजीव कपूर बिलकुल अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘RIP’। बीते साल ही ऋषि कपूर का कोरोना लॉकडाउन के दौर में निधन हो गया था और अब राजीव कपूर की मौत के तौर पर परिवार को दूसरा बड़ा सदमा लगा है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD