मुंबई. मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal Passes Away) का आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन हो गया है. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. 49 साल के राज एक फिल्‍ममेकर थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार राज कौशल का न‍िधन बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है. मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी है.

Mandira Bedi's husband Raj Kaushal dies due to cardiac arrest, tributes pour in | Bollywood - Hindustan Times

इस बात की जानकारी सेलीब्र‍िटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने राज कौशल (Raj Kaushal Passes Away) के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है.’

raj kaushal, MANDIRA BEDI
मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया. फोटो साभार: @VIRALBHAYANI INSTAGRAM

बता दें कि रविवार को ही मंद‍िरा और राज ने अपने करीबी दोस्‍तों के साथ एक पार्टी की थी, ज‍िसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सागर‍िका घाटगे, जहीर खान, आशीष चौधरी और उनकी पत्‍नी शामिल थे. राज के इस आकस्‍म‍िक न‍िधन के बाद मंदिरा और राज के करीबी दोस्‍त आशीष चौधरी सबसे पहले उनसे म‍िलने पहुंचे हैं.

Mandira Bedi B'day: इस वजह से प्रेग्नेंसी से डरती थीं मंदिरा बेदी, शादी के 13 साल बाद बनी थीं मां, mandira bedi was scared to get pregnant became mother after 13 years

Mandira Bedi, Luckiest Mom Ever, twins with Vir and Tara in cute pic. New post - Lifestyle News

mandira bedi

मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली थी. मंदिरा और राज कौशल की पहली मुलाकात 1966 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे. यहीं से दोनों ने एक दूसरे को देखा और उनके प्यार की शुरुआत हुई. राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया था.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *