मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन काफी गंभीर हो गया है और एक्शन में आ गया है. इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. विरोध करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया. उन्हें खदेड़ा गया. वहीं, कुछ लोगों ने जिला प्रशासन पर आरोप भी लगाया.

जानकारी के अनुसार, शहर के कंपनी बाग रोड में जिलाधिकारी आवास से लेकर टावर चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इसमें सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. वहीं, कर्बला चौक के समीप और क्लब में अवैध कब्जे को भी हटाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. जो लोग समझ गए तो ठीक, लेकिन नहीं समझने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. लोगों को खदेड़ कर हटाया गया.

अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त विवेक कुमार मैत्री, एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार और डीएसपी टाउन के साथ भारी सुरक्षा बल शामिल था. इस बाबत नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नूर आलम ने बताया कि स्मार्ट सिटी के मद्देनजर सड़क किनारे अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जारी रहेगा. बता दें कि समय-समय पर नगर निगम और जिला प्रशासन लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता तो है, लेकिन अतिक्रमण दोबारा लग जाता है. अब देखना होगा कि इस अभियान का क्या असर दिखता है?

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD