बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के ठीक पहले महागठबंधन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सीटों के बंटवारे से नाराज चल रही कांग्रेस (Congress) ने अब चुनाव में तत्परता दिखाते हुए अपने पुराने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अब तक फैसला नहीं होने से कांग्रेस खासी नाराज है और यही कारण है कि दिल्ली में पार्टी के उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस बात पर फैसला लिया गया है कि पार्टी अपने सीटिंग सीटें यानी जहां से वर्तमान में उसके विधायक हैं पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी.
इससे पहले बिहार में होने वाले चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पार्टी के आलाकमान ने बिहार के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया था जहां स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी थी. बिहार की ओर से इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह समेत अन्य बड़े नेता रातों रात दिल्ली के लिए गए थे, ऐसे में अब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान इस बात का सामने आना कि बिहार में कांग्रेस अपने किसी भी सीटिंग सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है.
मालूम हो कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने न तो अपने उम्मीदवार और न ही सीटों को लेकर वस्तुस्थिति स्पष्ट की है.
Input: News 18





