बिहार (Bihar) के किशनगंज टाउन के थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की पीट-पीटकर हत्या (Bihar Policemen Mob Lynching In Bengal) कर दी गई है. पश्चिम बंगाल के गोवालपोखर थाना क्षेत्र के पांतापाड़ा गांव में भीड़ ने पीट-पीटकर अश्विनी कुमार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत (Ashwani Kumar Dead in Hospital) हो गई.

मोटरसाइकिल चोर की खबर के बाद शाहिद थाना अध्यक्ष दलबल के साथ रेड मारने के लिए बंगाल पहुंचे थे. वहां वह भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए. गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला (Mob Attacked in Bengal) कर दिया. उन्हें बुरी तरह से पीटा गया. घायल हालत में उन्हें इस्लामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.पूर्णिया के आईजी सुरेश प्रसाद ने अश्वनी कुमार की मौत की पुष्टि की.

छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला

किशनगंज के एक थानेदार अश्वनी कुमार लूट के एक मामले में छापेमारी के लिए बंगाल गए थे. जब उन्हें इस बात का पता चला कि क्रिमिनल्स का कनेक्शन बंगाल से जुड़ा है तो वह एक टीम के साथ बंगाल पहुंच गए. रेड के दौरान ही पंजीपाड़ा के पनतापाड़ा गांव में भीड़ ने अपराधियों का बचाव करते हुए उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा.

आज सुबह 4 बजे के करीब उनकी हत्या कर दी गई. रात के अंधेरे में रेड मारने गई पुलिस की टीम पर हमले के बाद दूसरे पुलिसकर्मि तो वहां से बच कर निकल गए लेकिन अश्विनी कुमार वहीं फंस गए. पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई.

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD