कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जनता दलय के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के गणेश भारती को मात दी है. इस सीट से तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कैंडिडेट अतिरेक कुमार रहे हैं. बता दें कि यहां कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें उक्त तीनों के अतिरिक्त लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की अंजू देवी, जन अधिकार पार्टी के योगी चौपाल, समता पार्टी के सच्चिदा नंद पासवान और निर्दलीय जीवछ कुमार हजारी एवं राम बहादुर आजाद चुनाव मैदान में थे.

मिली जानाकारी के अनुसार जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 मतों से जीते हैं. अमन भूषण हजारी को 59882 मत मिले जबकि राजद के गणेश भारती को 47184 वोट मिले. वहीं अंजू देवी, लोजपा ( रामविलास ) को 56232 मत प्राप्त हुए. जबकि, अतिरेक कुमार, कांग्रेस को 5602 वोट मिले. योगी चौपाल, जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) को 2211 वोट, सच्चिदानंद पासवान, समता पार्टी को 2596 मत, जीवछ कुमार हजारी, स्वतंत्र उम्मीदवार को 3200 मत. राम बहादुर आजाद, स्वतंत्र उम्मीदवार को 1789 मत मिले.

इसमें नोटा में 2899 वोट भी गिरे. बता दें कि इस सीट पर कुल मतदान 1 लाख 30 हजार 986 हुआ था. हालांकि प्रत्याशियों को मिले मतों की अधिकारिक घोषणा होनी है. बता दें कि इस सीट से कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे.
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



