कोटा को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का गढ़ माना जाता है। प्रत्येक वर्ष कोटा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बिहार से हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में हज़ारों बिहारी छात्र-छात्राएं कोटा में फंसे हुए।

इस संबंध में मुजफ्फरपुर के जीनियस क्लासेज के प्रशासनिक निदेशक भारतेन्दु कुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बात की और कोटा में विद्यार्थियों की मदद करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने नंबर जारी किया है और आस्वस्त किया कि यदि कोई विद्यार्थी मदद चाहे तो सीधे संपर्क कर मदद लें सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसपर निर्णय लेने पर विचार कर रही हैं। इस बाबत जीनियस क्लासेज के प्रशासनिक निदेशक भारतेन्दु कुमार ने कहा कि यदि सरकार इजाज़त दे तो जीनियस क्लासेज अभिभावकों के सहयोग से निजी स्तर पर विद्यार्थीयों को कोटा से लाने की व्यवस्था करेगी।
इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर लें सकते हैं बिहार सरकार से मदद –
- 0612-22215167
- 0612-22215168
- 0612-22223393







