भारतीय सेना ने कोविड-19 महामारी से मुकाबले में बिहार सरकार की मदद के लिए पूर्वोत्तर के दो अस्पतालों से कर्मियों और साजों-सामान को पटना भेजा है.

Image

सैन्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ‘अस्पतालों के विभिन्न साजों-सामान को विमान से पटना लाया गया है.’ जानकारी के अनुसार ‘फील्ड हॉस्पिटल’ के चिकित्सा अधिकारियों और अन्य सहयोगी कर्मचारियों को पटना में शुरू हुए 500 बिस्तर वाले अस्पताल में तैनात किया जाएगा. अस्पताल में 100 आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) बिस्तरों की व्यवस्था होगी.

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘अस्पताल में चिकित्साकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विशेषज्ञों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग कर्मचारियों के साथ चिकित्सा में सहयोग करने वाले प्रशिक्षित कर्मचारियों को अगले दो दिन में पहुंचाया जाएगा.’

Image

बता दें कि बिहार में बढते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई, मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 5 से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया था.

कोरोना (Corona) की दूसरी लहर का असर बिहार में लगातार देखने को मिल रहा है. राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बढ़ते मामलों के बीच भारतीय सेना ने पटना में अस्पतालों के लिए तमाम साजों-सामान पूर्वोत्तर से सैन्य विमानों के द्वारा पटना भेजा है.

(इनपुट- भाषा)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD