बिहार में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों (Bihar Corona News) के बीच सीएम नीतीश कुमार ने नया आदेश जारी किया है. बिहार में पाबंदियों में अब और भी छूट (Relaxation On Restriction) दी गई है. सरकार ने दुकानों को शाम 6 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया है. वहीं अब सरकारी ऑफिस भी शाम 5 बेज तक खुल सकेंगे. 16 जून से 22 जून तक पाबंदियों में छूट देने का फैसला नीतीश सरकार ने लिया है.
Bihar CM Nitish Kumar announces a relaxation in #COVID19 restrictions in the state for the next one week, from 16th June to 22nd Jun.
Govt and private offices to function till 5 pm now, shops to remain open till 6 pm. Night curfew will be in place from 8 pm to 5 am. pic.twitter.com/GWLKqDz0vi
— ANI (@ANI) June 15, 2021
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद 16 जून से 22 जून तक कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला लिया गया है. अब सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस शाम 5 बजे तक खोले जा सकेंगे.वहीं दुकानों को शाम 6 बजे तक खोलने की परमिशन दी गई है. वहीं नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा.








