काेराेना टीका देने के लिए शहर में ड्राई रन शुक्रवार काे हाेगा। इसके तहत सदर अस्पताल समेत अघाेरिया बाजार व मुशहरी पीएचसी में टीका देने की सारी प्रक्रियाओं का रिहर्सल किया जाएगा। ड्राई रन तीनों जगहाें पर 25-25 लाेगाें का हाेगा जाे दिन में 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा। यह माॅक ड्रिल राज्य मुख्यालय के निर्देशन में होगा।

ड्राई रन के दाैरान टीकाकरण की सभी व्यवस्था रहेंगी, सिर्फ कोरोना वैक्सीन नहीं होगी। टीकाकरण के लिए चिह्नित लोगों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि पूरी सूचनाएं डेटा कोविन पर अपलोड करने में परेशानी तो नहीं हाे रही। पहले चरण में टीकाकरण को लेकर जिन लोगों की सूची बनी है, उनका नाम-पता व माेबाइल नंबर वेबसाइट पर गुरुवार काे अपलोड किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एके पांडेय व डीपीएम बीपी वर्मा ने पूरी तैयारी का बुधवार काे डीएम प्रणव कुमार काे प्रजेंटेशन दिखाया।

जानिए- क्या है ड्राई रन, इसके लिए सदर अस्पताल और दोनों पीएचसी में क्या-क्या रहेगी व्यवस्था
- यह टीकाकरण का रिहर्सल है जिसमें जांच हाेगी कि वैक्सीनेशन प्रक्रिया कितनी कारगर है।
- कोई भी वैक्सीन नहीं लगेगी, पर पूरी प्रक्रिया टीकाकरण की तरह ही की जाएगी।
- यह देखा जाएगा कि डेटा कोविन पर अपलोड करने में कोई परेशानी तो नहीं।
- तीनाें जगहों पर इसे लेकर बने हैं प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण रूम और निगरानी कक्ष।
- वैक्सीन लेकर जाने के लिए वाहन समेत सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी।
- डीएम, एसएसपी और सीएस समेत अन्य पदाधिकारी और जवानाें की रहेगी तैनाती।
- पहले चरण में 26 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का होना है टीकाकरण, उन्हीं में से 75 पर होगा यह रिहर्सल
बताया गया कि तीनाें ड्राई रन केंद्राें पर प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण रूम व निगरानी कक्ष की व्यवस्था कर दी गई है। रिहर्सल में भी टीकाकरण की तरह ही प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करना होगा। टीकाकरण रूम में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उसके बाद ऑब्जर्वेशन के लिए 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा जाएगा। बता दें कि जिले में पहले चरण में सरकारी व निजी क्षेत्र के करीब 26 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हाेना है। इसके लिए सूची बन चुकी है। सभी नामों का निबंधन किया जा रहा है।

तीनों केंद्रों पर ड्राई रन कराने के लिए बारह टीमों का किया गया है गठन
तीनाें जगहों पर कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को लेकर अलग-अलग 12 टीमों का गठन किया गया है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत अघाेरिया बाजार और मुशहरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तैयारी पूरी करने में जुटे रहे। ड्राई रन के दाैरान डीएम, एसएसपी, सीएस, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों समेत पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। अच्छे परिणाम के लिए परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
परखा जाएगा पूरा इंतजाम, ताकि टीकाकरण में काेई परेशानी न हाे
कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के दौरान टीका के भंडारण, उसकी ढुलाई के इंतजाम, टीकाकरण के दौरान भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) आदि के इंतजाम काे परखा जाएगा। ताकि, टीकाकरण के दिन काेई परेशानी नहीं हाे। बताया जाता है कि पूर्वाभ्यास के परिणाम के आधार पर टीकाकरण का अभियान चलाया जाना है।
इधर, वैक्सीनेशन के दूसरे फेज का डाटाबेस भी अपलाेड करने का निर्देश
अब दूसरे फेज के वैक्सीनेशन को डाटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों को अपने कर्मियाें का डाटा स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट पर अपलोड करना है। दूसरे फेज में पुलिस कर्मी, केंद्रीय पुलिस बल व नगर निगम के कर्मियाें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। सीएस डॉ. शैलेश प्रसाद सिंह ने बताया, सभी विभागाें को कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी के साथ विभाग की बेवसाइट पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
Source : Dainik Bhaskar



