नई दिल्ली. देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से जूझ रहा है. मृतकों को संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच, दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानी सीडीएससीओ (Central Drugs Standards Control Organisation) ने स्विजरलैंड की फार्मा कंपनी रोश (Roche) और Regeneron द्वारा विकसित एक एंटीबॉडी-ड्रग कॉकटेल कासिरिविम्ब (Casirivimab) और इमदेवमब (Imdevimab) को आपातकालीन इस्‍तेमाल की मंजूरी दे दी है.

When Will There Be a Coronavirus Vaccine? Hopes May Be - Bloomberg

रोश ने एक बयान में बताया कि भारत में कासिरिविम्ब और इमदेवमब की मंजूरी अमेरिका और यूरोपीय यूनियन में इमरजेंसी यूज के लिए दायर किए गए आंकड़ों पर आधारित है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एंटीबॉडी कॉकटेल को वयस्कों और बाल रोगियों (12 वर्ष या उससे अधिक आयु, कम से कम 40 किलोग्राम वजन वाले) में हल्के एवं मध्यम कोरोना के लक्षण होने पर दिया सकता है.

रोश फार्मा इंडिया के एमडी वी सिम्पसन इमैनुएल ने कहा, ”भारत में कोविड​​-19 संक्रमण की बढ़ती संख्या के साथ, रोशे अस्पताल में भर्ती होने और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

24 घंटे में देश में कोरोना के 3,82,315 नए केस

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं और 3,780 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना के 3,38,439 मरीज ठीक हुए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 34,87,229 है. वहीं, कोरोना महामारी से अभी तक 2.26 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD