देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आ रही है. ऐसे में गुजरात के वडोदरा शहर से एक पॉजीटिव खबर सामने आई है. यहां के एक मस्जिद को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है. कोरोना मरीजों का ध्यान रखने के लिए जहांगिरपुरा मस्जिद में 50 से अधिक बिस्तर लगाए गए हैं. जिन मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पाई है उनका यहां इलाज किया जा रहा है. जहांगीरपुरा मस्जिद के ट्रस्टी ने बताया कि शहर के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हमने यह फैसला लिया.

.

मस्जिद के ट्रस्टी ने बताया, ”अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी के कारण मस्जिद को कोविड अस्पताल में बदलने का फैसला लिया गया है. रमजान के महीने में लोगों के लिए जो बेहतर हो सकता था वो मैं कर रहा हूं.”जहांगीरपुरा मस्जिद के अलावा दारूल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था की गई है. संस्था के संचालकों ने प्रशासन के साथ मिलकर यह व्यवस्था की है. वडोदरा में तेजी से पैर फैला रहा है कोरोना

वडोदरा में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है. कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती हुई संख्या के कारण अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं. इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए कई धार्मिक स्थल आगे आ रहे हैं.

मंदिर में 500 बेड का अस्पताल

बता दें कि इससे पहले वडोदरा में ही स्वामीनारायण मंदिर में 500 बेड की सुविधा वाला अस्पताल बनाया गया है. यहां कोरोना मरीजों को आईसोलेट किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है.

Input: Abp News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD