बाहर से आये लोगों से कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) के बढ़ने की आशंका को लेकर जगह-जगह बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में रखा जाता है, लेकिन आये दिन इन सेंटर्स की अव्यवस्था को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. बिहार के बांका (Banka) से भी शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां लोगों ने एक सेंटर पर पहले तो जमकर हंगामा किया फिर खाना लूट लिया. इस दौरान किसी के हाथ रोटियां लगीं तो किसी को लाठियां नसीब हुई.

 

ठेले से ही लूट ले गए खाना

दरअसल बांका जिला में बेलहर प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर की खबरें पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में हैं, लेकिन शुक्रवार को जिलेबिया मोड़ के पर्यटक विभाग के नवनिर्मित धर्मशाला में बने सेंटर में रुके लोगों ने जमकर हंगामा किया और फिर खाना तक लूट लिया. सेंटर में हुए हंगामा और खाना लूट की घटना को स्वयं वहां रह रहे लोगों ने वीडियो वायरल कर दिखाने की कोशिश की है. खाना पहुंचने के बाद मानो सेंटर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गयी और लोग ठेला पर बोरा और कार्टन में रखे खाने को पलक झपकते लूटकर चलते बने.

क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं 75 लोग

बताया जाता है कि पिछले दिनों जो 75 प्रवासी मजदूर बाहर से आये हुए हैं, उन्‍हें इस सेंटर में रखा गया है. लोगों की मांग है कि जो भी खाना आता है सभी के कमरे तक खाना पहुंचाया जाये ताकि सभी को मिल पाए जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो पाए. ऐसी अव्यवस्था से जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पर रहा है, वहीं ऐसे हालात में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है.

क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं 75 लोग

बताया जाता है कि पिछले दिनों जो 75 प्रवासी मजदूर बाहर से आये हुए हैं, उन्‍हें इस सेंटर में रखा गया है. लोगों की मांग है कि जो भी खाना आता है सभी के कमरे तक खाना पहुंचाया जाये ताकि सभी को मिल पाए जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो पाए. ऐसी अव्यवस्था से जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पर रहा है, वहीं ऐसे हालात में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है.

सीओ ने आरोपों को नकारा

इस मामले में बेलहर के अंचलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सेंटर में सारी व्यवस्था दुरुस्त है. उन्होंने लोगों द्वारा लगाए जा रहे सभी अरोपों को निराधार बताया. इससे दो दिन पूर्व भी दूसरे सेंटर में ऐसी ही अव्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ था. जानकारी के अनुसार यहां मध्य प्रदेश, हैदराबाद सहित अन्य जगहोंं से आये 75 लोगों को रखा गया है. बेलहर के जिलेबिया मोड़ में चार क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जिसमें से अब तक दो में ही लोगों को रखा गया है.

पिटाई से टूटा मजदूर का हाथ !

दूसरा मामला जिला के शम्भूगंज इलाके से जुड़ा है जहां के DDA उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में घटिया भोजन और उसमें कीड़ा निकलेने को लेकर लोगोंं ने विरोध जताया. इसको लेकर उनकी पिटायी की गयी. यहां रहने वाले सारे प्रवासी मजदूर हैं जो कर्नाटक और सिकंदराबाद से आये हुए थे. इस घटना में एक युवक के हाथ टूटने की भी सूचना है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. युवक का आरोप है कि भोजन को लेकर विरोध करने पर अंचलाधिकारी के कहने पर पुलिस द्वारा पिटायी की गई. दो युवकों की पीठ पर डंडे से पिटायी के निशान भी दिखाए हैं जिसके बाद में अधिकांश लोगों ने भोजन विरोध स्वरूप फेंक दिया.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD