गया (Gaya) जिले के कोच थाना (Koch Thana) क्षेत्र के उत्तरेन पंचायत के पाली टोला मुरार बीघा के बधार में प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. सन्नाटा को देख दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी उसके बाद दोनों एक दूसरे के बांहो में पड़े थे, तभी ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी. यह खबर आग की तरह पूरे गॉव में फैल गयी. थोड़ी हीं देर में पूरा गॉव की भीड़ इकट्ठा हो गई.

ग्रामीणों ने नाबालिक प्रेमी युगल को आपतिजनक स्थिति में देखा था. ग्रामीणों की भीड़ में कुछ लोग नाम पता पूछने में जुटे थे तो कुछ डांट रहे थे, तो वंही कुछ लोगों ने दोनों प्रेमी युगल को शादी कराने की बात कहीं. इस पर सभी ग्रामीणों ने सहमति जताई. लोगों ने न प्रेमिका की बात सुनी गई और न ही प्रेमी की. खुले खेतों में हीं ग्रामीणों के द्वारा सिंदूर मंगवाया गया. प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर लगा कर शादी करा दी गई.

इसका पूरा वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की जब जानकारी कोंच थाना पुलिस को लगी तब तक नाबालिक प्रेमी युगल अपने घर चले गए थे. वहां कुछ भी नही मिला.

इस मामले पर गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया की इसकी जानकारी मिली है. वीडियों में दोनों नाबालिक है. बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के बाद टिकारी डीएसपी को निर्देश दिया गया है, कि वीडियो के आधार पर सभी लोगों की पहचान कर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाय

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD