पटना. बीएमपी की महिला दारोगा के साथ दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह  को पटना की महिला थाना की पुलिस और पटना पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. बीएमपी का हवलदार और पीड़िता का कोच रह चुका राकेश को पुलिस ने रूपसपुर थाना इलाके से धर दबोचा. वह इसी इलाके में महीनों से छिपकर रह रहा था. पीड़िता के साथ वह पिछले 10 साल से ज्यादती, जुल्म करने के साथ ही उसका याैन शाेषण भी कर रहा था.

उसने याैन शाेषण ताे किया ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही आर्थिक रूप से भी पीड़िता को काफी नुकसान पहुंचया. उसके नाम से राकेश ने 30 लाख का लाेन भी ले लिया . एटीएम कार्ड ले रखा था. यही नहीं कई सादे चेक पर उसका साइन भी करा लिया था. उसने पीड़िता के नाम से एक कराेड़ का बीमा भी करा रखा था और नाॅमिनी में खुद काे पति बता अपना नाम लिखवा दिया था.

पीड़िता ने इन बाताें की लिखित शिकायत पुलिस मुख्यालय में कमजोर वर्ग के एडीजी अनिल किशोर यादव से की थी. बाद में एडीजी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को एफआईआर करने का आदेश दिया था. एसएसपी के आदेश के बाद पटना की महिला थाना में पिछले 16 जून को केस दर्ज किया गया था.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *