बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली महिला ने कभी सोचा नहीं था कि सुंदरता उसकी मौत की वजह बनेगी. जिसके साथ पूरी जिंदगी गुजारने के लिए निकाह किया, वही कातिल निकला. हैरान करनेवाली घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस और परिवारवालों को चकमा देकर नेपाल भागने का प्लान बनाया था. फिलहाल कातिल पति पुलिस के शिकंजे में है.

क्या है पूरा मामला?

बीते सोमवार की देर शाम सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के शौहर ने ही उसकी हत्या कर दी थी. वह ससुराल से विदाई कराकर ले जा रहा था. रास्ते में उसने इस घटना को अंजाम दिया है. वारदात के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना में मानिकपुर गांव के समीप एनएच-531 पर शव को फेंक दिया ताकि सड़क हादसा का रूप दिया जा सके. हत्या के बाद भाग रहे कातिल पति को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी के साथ महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल से गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

वारदात की जांच कर रहे एसडीपीओ नरेश कुमार के मुताबिक पति को पत्नी की खूबसूरती पर नाज करने की बजाय शक हो गया. दोनों के बीच अनबन होने लगी, इसके बाद सद्दाम ने पत्नी को ससुराल से बुलाकर हत्या करने की साजिश रची. सोमवार की शाम में मीरगंज के जीगना के पास एनएच-531 पर बकरे की तरह गुलफ्शा की गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद नेपाल भाग जाने का गेम तैयार किया था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके. पूछताछ के बाद महिला के पति ने हत्या करने की बात स्वीकार की है.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *