बिहार के मधुबनी जिले में खौफनाक वाकया सामने आया है। दरअसल जिले में एक घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक कर कोबरा के 17 बच्चे निकले। इस दौरान सांप के कई अंडे भी मिले। घटना बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में हैंठीबाली गांव की है। घटना से लोगों में दहशत फैल गई है।

omg  17 children of cobras snake who were found one by one and many eggs of snake were also found du

जानकारी के मुताबिक झंझारपुर प्रखंड के हैंठीबाली गांव में एक ग्रामीण राजदेव यादव के घर में कई दिनों से सांप दिख रहे थे। इसके बाद जब वो अपने घर में सांप और उसके बिल का पता लगाने के लिए खुदाई का काम करवाने लगे तो खुदाई कर रहे मजदूर और ग्रामीण के राजदेव यादव का परिवार कोबरा के 17 संपोले(कोबरा सांप के बच्चे) को देखकर दंग रह गए। वहां कुछ सांप के अंडे भी पड़े हुए थे। घटना की सूचना फैलने पर आसपास के ग्रामीण कौतूहलवश घटनास्थल पर पहुंचने लगे। इसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने इन्हें मार डाला।

गांव के ही एक और ग्रामीण बिनोदानन्द झा के घर में भी दो दिन में इसी बिषैले प्रजाति के पांच सांप निकले हैं। इसकी वजह से इलाके में दहशत फैल गया है। अब वह भी अब आंगन में खुदाई करवा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि एक तो ये सांप का प्रजनन काल है और उपर से बारिश और खेत खलिहान जलमग्न होने की वजह से बस्तियों और घरों में सांप आ गए हैं। बहरहाल इलाके में लगातार विषैली प्रजातिक के सांप मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं और पूरी रात जागकर काट रहे हैं। कुछ महीने पहले इसी गांव में एक हार्डवेयर व्यवसायी की सांप काटने से मौत हो गई थी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD