लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने रविवार को आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। चिराग के चाचा और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्‍करण मंत्री पशुपति कुमार पारस का संसदीय क्षेत्र हाजीपुर भी इससे लगता है। चिराग पासवान ने क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत मदहा गांव में डूबकर मारी गईं मां-बेटी के परिवारीजनों से भी मुलाकात की। सांसद चिराग पासवान ने उन्‍हें सांत्‍वना और हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया। चिराग पासवान ने राघोपुर में आरोप लगाया कि सरकार जनता के साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है। उन्‍होंने सरकार से इस क्षेत्र को तुरंत बाढ़ ग्रस्‍त घोषित करने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि सरकार को अब इंतजार किस बात का है?

नाव से घूमकर बांटी राहत सामग्री

दौरे के तहत चिराग पासवान ने नाव पर सवार होकर रुस्‍तमपुर घाट से जाफराबाद, रुस्तमपुर, सैदाबाद, बहरामपुर समेत कई पंचायत क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में चूड़ा, गुड़ और सूखा राशन शामिल था। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार राघोपुर को जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्‍होंने कहा कि पिछले कई दिनों से राघोपुर बाढ़ की चपेट में है। इसके बावजूद इसे बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।

राहत कार्य न चलाने का आरोप

सांसद चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में सरकार ने न तो नाव की व्यवस्था की और ना ही सामुदायिक किचेन शुरू किया गया। कोई राहत कार्य नहीं चलाया जा रहा है। उन्‍होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और बाढ़ पीड़ित परिवारों को अविलंब सरकारी सहायता देने की मांग की। उन्होंने राघोपुर को तत्‍काल बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की। सांसद ने कहा कि बिहार का बुरा हाल है। मंत्री-विधायक किसी की सुध नहीं ले रहे हैं। चिराग पासवान के दौरे के दौरान लोजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, लोजपा आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रोशन, मृणाल पासवान, युवा लोजपा नेता पिंटू सिंह, लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान, वीरेंद्र विमल, ऋषि यादव, डॉ पंकज कुमार और मंजय मासूम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *