भारतीय सेना अपने देश के नागरिकों की रक्षा के लिए क्या करती है इसका कोई एक उदाहरण नहीं दिया जा सकता है लेकिन जम्मू-कश्मीर में एक बीमार महिला की मदद कर के सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसके लिए अपने देश के नागरिकों से बढ़कर कुछ नहीं। कश्मीर के बांदीपुरा में एक 74 वर्षीय बीमार महिला को सेना के जवानों ने 8 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यह महिला कश्मीर में हो रही भीषण बर्फबारी की वजह से बुथु गांव में फंस गई थी।

बांदीपुरा के बुथु आर्मी कैंप को महिला के पति ने फोन कियाऔर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से महिला को वहां से निकलने के लिए कहा। महिला के घर से जिला अस्पताल करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर  है।

अपने सूत्र-वाक्य ‘सेवा परमो धर्म’ का पालन करते हुए बुथु कैंप के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय जाया किए महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर चल पड़े।

सेना ने एक बयान में बताया कि महिला को तेज बुखार और पेट दर्द था लेकिन भीषण बर्फबारी की वजह से वह अस्पताल नही जा पा रही थी।

भीषण बर्फबारी के बीच जवान 8 किलोमीटर तक महिला को कंधे पर उठाकर चले। मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद महिला को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD