पटना: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता अविलंब अपने मीटर को रीचार्ज कर लें, नहीं तो बिजली गुल हो जाएगी। बिजली कंपनी पेसू के सभी डिविजनों के स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों की सूची तैयार कर अलग-अलग तिथि में बिजली काटना शुरू कर दिया है। यह अभियान बुधवार को गुलजारबाग और गुरुवार को कंकड़बाग वन में चलाया गया। 2595 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई।

तीज पर बिजली कटने से लोग परेशान हो गए। लोग घरों में त्योहार की तैयारी के बदले मीटर को रिचार्ज करने के लिए बिजली बिल काउंटर पर लाइन लगे रहे। इनमें 2500 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज करवा लिया। पटना सिटी में 532 और गुलजारबाग में 869 बकाएदारों की बिजली काटी गई थी। इससे यहां के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी थी। कुल 24 हजार 162 स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों की बिजली 20 सितम्बर तक गुल होगी।

इस तिथि को कटेगी बिजली
- 10 सितम्बर को रामकृष्णानगर
- 11 सितम्बर को राजेन्द्रनगर
- 13 सितम्बर को बांकीपुर
- 14 सितम्बर को न्यू कैपिटल
- 15 सितम्बर को आशियाना
- 16 सितम्बर को पाटलिपुत्रा
- 17 सितम्बर को दानापुर
- 18 सितम्बर को गर्दनीबाग
- 20 सितम्बर को डाकबंगला।
Source: Patna
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




