जम्मू कश्मीर के बारामूला में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले तीसरे आतंकवादी को भी सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मार गिराया है.इससे पहले सोमवार को ही सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार दिया था.

https://www.facebook.com/IPSGupteshwar/photos/a.1557221827756685/2273776539434540/?type=3&theater

बता दें कि सोमवार को हुए इस हमले में बिहार के दो लाल शहीद हुए हैं. इस हमले में शामिल तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद हो गए थे.

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हमलावर का पीछा किया था. जिसमें सोमवार को ही जवानों को दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था, वहीं तीसरे आतंकी को मंगलवार को ढेर कर दिया गया.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD