पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजगीर में बन रहे ग्लाश फ्लोर ब्रिज की तस्वीर अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए बताया है कि बिहार में ई बा। उन्होंने ट्वीट किया है कि बिहार में का बा पूछने वाले देखें कि बिहार में ई बा। बिहार में सुशासन के सरकार बा। एहीजा सबके मान-सम्मान बा।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने राजद पर निशाना साधा है और कहा है कि विधायकों से पार्टी चलाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। वास्तव में वह व्यापारियों, डॉक्टरों आदि से मांगे जाने थे। पर, बिहार की जनता ने भय और जंगलराज के खिलाफ वोट देकर इनसब से बचा लिया।

rama-hardware-muzaffarpur

तेजस्वी के हाथ शायद ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म की घड़ी लग गई है : JDU

वहीं प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव इनदिनों जिस तरह गायब हैं वह हैरत भरा है। अदृश्य होना इंसान के लिए इतना आसान नहीं है। शायद ‘मिस्टर इंडिया’ फ़िल्म वाली घड़ी इनके हाथ लग गयी, या फिर अदृश्य होने लिए कोई तंत्र-मंत्र हासिल हो गया। लेकिन, वे चाहकर भी अदृश्य नहीं हो सकते क्योंकि भ्रष्टाचार के मामलों में देश की बड़ी जांच एजेंसियों की नजर उनपर है।

संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी होटवार जेल के कैदी लालू प्रसाद से कितना प्रवचन लेंगे, उन्होंने प्रवचन सुनाकर 15 साल बिहार की जनता को लूटा है। आप जो उनसे मंत्र लेने गए हैं उससे कोई फायदा नहीं होने वाला। बिहार के लोग नीतीश कुमार के विकास का जादू देख रहे हैं। आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की नकारात्मक ऊर्जा उन्हें सकारात्मक तथ्यों को देखने ही नहीं देती। इन्हें बिहार का विकास नहीं दिखता।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD