पटना. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) का बड़ा बयान सामने आया है. जो बयान उन्होंने दिया है उसमें उनके अध्यक्ष बने रहने की मंशा झलकती दिख रही है. जेडीयू की मीटिंग के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मंत्री बना हूं. मैं मंत्री का काम भी मज़बूती से करूंगा और संगठन का काम भी मज़बूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह ज़िम्मेदारी किसी मज़बूत साथी को भी दूंगा.

अध्यक्ष पद छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब बातें मीडिया में नहीं होती. आप लोग केवल क़यास लगाते हैं. मैंने चालीस सालों से पब्लिक लाइफ़ में काम किया है. जो भी काम किया है पूरी दृढ़ता से किया है. मैं ऊपर वाले की कृपा से किसी भी दायित्व को निभाने में सक्षम हूं.

उन्होंने कहा, मैं राज्यसभा में नेता सदन था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कुछ ही दिनों में रामनाथ ठाकुर को नेता सदन बनाया. राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उपेन्द्र कुशवाहा के आने पर उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया. इस तरह का इतिहास पहले नहीं मिलेगा.उन्होंने कहा, पार्टी बूथ स्तर तक जाकर बिहार सरकार के काम को बताने की कोशिश करेगी.

नीतीश कुमार के साथ रिश्ते पर आरसीपी सिंह का बड़ा बयान

आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे और हमारे नेता के बीच संबंध 23 साल पुराना है. संबंध होता है भाई-भाई, पिता-पुत्र, गुरु-शिष्य ,पति-पत्नी का. आज तक इसकी कोई परिभाषा दी गई है क्या ? हमारे और उनके बीच संबंध और भी प्रगाढ़ हुए हैं.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *