बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी (Mewalal Chaudhary Death) का निधन हो गया है. मेवालाल चौधरी कोरोना (Coronavirus) संक्रमित थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 3 दिनों पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था. कोरोना से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

बताया गया कि जेडीयू के तारापुर से विधायक बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, सांस लेने में उन्हें समस्या हो रही थी.आज सुबह 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

बिहार में कोरोना वायरस से 27 और की मौत, 8690 नए मामले आए सामने

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 27 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 1749 तक पहुंच गयी जबकि 8690 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 324117 हो गयी .

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में नौ, भागलपुर में चार, दरभंगा में दो तथा बांका, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा एवं समस्तीपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई. राज्य में अबतक 1749 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्य में शनिवार अपराहन चार बजे से रविवार चार बजे तक कोरोना वायरस के 8690 नए मामले सामने आए . उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2290 नये मरीज सामने आये हैं

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD