ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर गन्नीपुर फीडर की बिजली सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे दामुचक, मिश्रा टोला, लॉ कॉलेज, विवि, आईटीआई, सुधा डेयरी आदि क्षेत्र की बिजली बाधित रहेगी। हाइटेंशन तार बदलने व नया पोल गाड़ने, पेड़ों की छंटाई को लेकर एमआईटी पीएसएस से सुबह 11 से शाम 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इससे ब्रह्मपुरा क्षेत्र, बीबीगंज गुमटी तक, संजय सिनेमा रोड, दाउदपुर कोठी, पुलिस लाइन, एमआईटी बैरिया रोड आदि क्षेत्र की बिजली बाधित रहेगी। चर्च रोड, एमजीओ गली में चार ट्रांसफॉर्मर की बिजली बांटने और इंसुलेटर बदलने को लेकर सुबह 11 से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, 33 केवीए लाइन का पोल गाड़ने को लेकर माड़ीपुर पीएसएस के रेवा फीडर की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे माड़ीपुर ओवरब्रिज, जूरन छपरा, इमलीचट्टी रोड आदि की बिजली बाधित रहेगी।
Source : Dainik Bhaskar







