देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। लोग अब बाइक और अपनी कार चलाने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल के बारे में जरूर सोच रहे हैं। इसी बीच तमिलनाडु के मदुरै कॉलेज के एक छात्र ने कमाल कर दिया है। छात्र ने सौर ऊर्जा से चलने वाली एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है।

दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र धनुष कुमार ने सौर ऊर्जा से चलने वाली एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। यह ई-साइकिल सोलर पैनल की मदद से लगातार 50 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी पावर कमहोने के बाद भी 20 किमी से ज्यादा चलाया जा सकता है।
Tamil Nadu | Madurai college student, Dhanush Kumar designs solar-powered electric cycle
The bicycle can run for up to 50 km continuously with the help of solar panels. A rider can travel more than a 20kms after the electric charges reduce to the downline pic.twitter.com/fNynBFC3z8
— ANI (@ANI) July 10, 2021
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसमें लगने वाली बैटरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली की लागत पेट्रोल की कीमत की तुलना में बहुत कम है। 50 किमी तक की यात्रा करने में सिर्फ 1.50 रुपये का खर्च आता है। बताया जा रहा है कि यह साइकिल 30-40 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है।

इस साइकिल से जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल का खर्च कम होगा, तो वहीं दूसरी तरफ इससे प्रदूषण भी कम होगा। इसे बनाने वाले धनुष कुमार का कहना है कि इस साइकिल में 12 वोल्ट की 4 बैटरी, एक 350 वाट का ब्रुश मोटर, रफ्तार को कम-ज्यादा करने के लिए एक्सीलेटर लगाए गए हैं। इसकी बैटरी चार्ज करने के लिए 20 वाट के 2 सोलर पैनल लगाए गए हैं।
धनुष की यह साइकिल कुछ महीने पहले चर्चाओं में आई थी, लेकिन अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण यह मदुरै में लोकप्रिय होती जा रही है। धनुष कुमार की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस छात्र की तारीफ कर रहे हैं।
Input: live hindustan






